बाबा कीनाराम जूनियर हाईस्कूल अमौरा में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, मुख्य अतिथि ने सभी विजेता छात्र छात्राओं को किया सम्मानित
सेवराई। तहसील क्षेत्र के अमौरा गांव स्थित बाबा कीनाराम जूनियर हाईस्कूल परिसर में गुरुवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बाबा कीनाराम विद्यालय सहित आस पास के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 6 से 12 वीं तक के करीब 400 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा 3 से लेकर 12 तक के छात्र छात्राओं ने अपने बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए प्रतिभाग किया। ऑल ओवर में बेहतर करने वालों अजित कुमार मौर्य प्रथम, सूरज कुमार द्वितीय व रिया कुमारी ने तृतीय स्थान पर रही। जिन्हें आयोजक मंडल एवं मुख्य अतिथि रंगनाथ सिंह ने सभी विजेता छात्र छात्राओं सम्मानित



एवं पुरस्कृत किया। वही प्रतियोगिता में अन्य 40 छात्र छात्राओं को भी पुरुस्कार दिया गया। बाबा कीनाराम जूनियर हाईस्कूल विद्यालय प्रबंधन की ओर से अतिथियों व पत्रकारों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि रंगनाथ सिंह ने कहाकि इस तरह के आयोजन से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है। पढ़ाई के साथ यह भी जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ने वाले बच्चें अपनी बौद्धिक क्षमता को जानने के लिए प्रतियोगिता में शामिल होते है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतेंद्र सिंह ने कहाकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उन्हें बेहतर मार्गदर्शन की जरूरत है। इस मौके पर सुरेंद्र प्रताप सिंह, दीपक पासवान, श्याम बिहारी सिंह, अर्पिता सिंह, रविशंकर सिंह, निर्जल रावत, शैलेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, प्रदीप आदि रहे।


