बसनिया चट्टी फायरिंग मामला: पुलिस तीन नामजद एवं 15 से 20 अज्ञात लोगो के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

भांवरकोल। पुरानी रंजिश में वर्चस्व को लेकर गत गुरुवार को थाना क्षेत्र के बसनियां चट्टी पर अपराह्न हुई फायरिंग की घटना एवं मारपीट के मामले में देर शाम शुभम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने संदीप यादव सहित कुल तीन लोगों को नामजद एवं 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसी टीवी के फुटेज के आधार पर फायरिंग की घटना में शामिल युवकों की पहचान में जुटी है। ज्ञात हो कि बसनियां गांव में पूर्व में भी आपसी वर्चस्व को लेकर पुरानी रंजिश में मारपीट सहित कई मामले स्थानीय थाने में दर्ज है। हालांकि दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से बसनिया चट्टी पर अफ़रा-तफ़री मंच गयी थी। लोग चिल्लाते हुए गांव में भागने लगे। इस सम्बन्ध में थाने के एस आई राजकुमार यादव ने बताया कि नामजद आरोपियों में संदीप यादव मनबढ़ किस्म का है।उस पर पूर्व में हत्या का मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि संदीप ने बर्ष 2021में टैक्टर चालक की महज इसलिए ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी थी कि ट्रैक्टर चालक सड़क संकरी होने से राती़ में बाईक सवार संदीप को पास नहीं दिया। संदीप अभी हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। उन्होंने बताया कि सीसी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल अन्य युवकों की पहचान करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना में आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.