बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाएँ,पुलिस की निष्क्रियता से चोरों के हौसले बुलंद

 

सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के सतरामगंज बाजार एवं आसपास के तहसील क्षेत्र में इन दिनों बाइक चोरों का गिरोह बेहद सक्रिय हो गया है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश दोनों बढ़ा दिया है। वहीं पुलिस द्वारा अब तक किसी भी मामले का खुलासा न किए जाने से चोरों का मनोबल और अधिक बढ़ता दिखाई दे रहा है।

ताज़ा मामला शुक्रवार की देर शाम का है। स्थानीय निवासी रविशंकर श्रीवास्तव अपनी बाइक हीरो स्पेंलेंडर यूपी 61 बी एफ 8014 को रेलवे क्रॉसिंग के उस पार स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के सामने खड़ा कर बाजार करने चले गए। कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे तो उनकी बाइक मौके से गायब मिली। उन्होंने तुरंत ही घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। परंतु शनिवार दोपहर तक पुलिस बाइक का कोई सुराग नहीं लगा सकी थी। मामले की जांच के नाम पर सिर्फ कागजी कार्रवाई होती दिख रही है, जबकि चोरी की घटनाएँ दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं।
स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों का कहना है कि बीते कुछ महीनों में तहसील व बाजार क्षेत्र में कई बाइक चोरी की घटनाएँ हुईं, लेकिन पुलिस किसी भी मामले में सफलता हासिल नहीं कर सकी। इससे चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी वारदात को आसानी से अंजाम दे रहे हैं।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.