दिलदारनगर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का किया गया आयोजन

दिलदारनगर। फलाह वेलफेयर समिति द्वारा सद्‌गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के सहयोग से एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

दिलदारनगर के हुसैनाबाद स्थित पशु अस्पताल के सामने लगे इस शिविर में क्षेत्र के दर्जनों गांवों से आए लगभग 200 मरीजों की आंखों की जांच की गई।

जांच के दौरान चिकित्सक डॉ. जगदेव त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में आए मरीजों में मोतियाबिंद के सर्वाधिक मामले सामने आए। उन्होंने जोर दिया कि समय पर जांच और उचित इलाज से इस बीमारी से बचाव संभव है। विशेषज्ञ टीम ने मरीजों को आंखों की देखभाल और नियमित जांच के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।
समाजसेवी इमरान खान ने शिविर के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराना है। और आगे भी इस क्षेत्र के उन पात्र लोगों को ऐसे कैंप लगाकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना है।

उन्होंने बताया कि जिन मरीजों की आंखों की स्थिति गंभीर पाई गई, उन्हें चित्रकूट स्थित सद्‌गुरु नेत्र चिकित्सालय में निशुल्क इलाज के लिए एम्बुलेंस से भेजा गया।

वही क्षेत्र के लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि गांव-कस्बों में आयोजित ऐसे निशुल्क शिविर गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए बड़ा सहारा बनते हैं।

शिविर को सफल बनाने में समिति के कार्यकर्ताओं और स्थानीय युवाओं का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर जुलकरनैन खान, मोहम्मद उज्जैर खान, कलाम वारिस खान, शमशेर गाज़ीपुर, रिजवान खान उर्फ राजू, खादिमें आला नौशाद खान और अकबर खान, अली शेर खान सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.