फरार दो वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से दबोचा

दिलदारनगर (गाजीपुर):दिलदारनगर थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक की ओर से अपराध नियंत्रण को लेकर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। साथ ही अभियान चलाकर वांटरी व वांछितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने को निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक अशोक मिश्रा के निर्देशन में उप० नि० धीरेन्द्र सिंह मय हमराह पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में वारंटियों की तलाश में निकले थे। इस दौरान पुलिस ने वारंटी साधु यादव पुत्र श्यामा यादव निवासी फतेहपुर थाना दिलदारनगर एवं दूसरे वारंटी अनिल गुप्ता पुत्र दामोदर गुप्ता निवासी सायर मोहल्ला कस्बा दिलदारनगर थाना दिलदारनगर को उनके घर गिरफ्तार कर वारंटियों को थाने लाकर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की ओर से वारंट जारी किया गया था।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह, का0 सुमित सोनी,गीतेश मिश्रा,नवीन कुमार दुबे शामिल रहे।
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमे के वांछित दो वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त साधु यादव पर कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज है।आगे विधिक कार्यवाही की जा रही।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.