प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगसर एवं जच्चा बच्चा केंद्र पर चिकत्सक और ए एन एम की तैनाती नही होने से ग्रामीणों में आक्रोश,किया प्रदर्शन

 

 

….हास्य कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के नेतृत्व में प्रदर्शन करने के साथ ही ताली थाली वादन कर स्वास्थ्य विभाग के प्रति आक्रोश जाहिर किया….

नगसर। रेवतीपुर सीएचसी अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगसर पर तीन साल से चिकित्सक व जच्चा बच्चा केंद्र पर ए एन एम की तैनाती न होने एवं अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था से नाराज ग्रामीणों ने गुरूवार को हास्य कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के नेतृत्व में प्रदर्शन करने के साथ ही ताली थाली वादन कर स्वास्थ्य विभाग के प्रति आक्रोश जाहिर किया।
इस दौरान बोलते हुए कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने स्वास्थ्य विभाग पर आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार जहाँ ग्रामीण अंचलों में बेहतर चिकित्सकीय सुविधाओं के प्रति गम्भीर होने का ढोंग दिखा रही है,वहीं स्वास्थ्य महकमा के लापरवाही के कारण लोगों को इस अस्पताल का लाभ वर्षों से नहीं मिल पा रहा है।उन्होंने कहा कि यहाँ संविदा कर्मियों के भरोसे यह अस्पताल किसी तरह संचालित हो रहा है,यहाँ मरीज अब आना ही नहीं चाहते,यहाँ दवाओं एवं शल्य चिकित्सकीय सुविधाओं का घोर अभाव बना हुआ है। चेताया कि यहाँ जल्द चिकित्सक की तैनाती के साथ ही जच्चा बच्चा केंद्र व अन्य चिकित्सकीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएं,ताकि मरीजों को इस अस्पताल का लाभ मिल सके,उन्होंने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर यहाँ की स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु तरीके से बहाल नहीं होती है,तो ग्रामीण रेवतीपुर सीएचसी का घेराव,धरना प्रदर्शन के साथ ही ताडीघाट बारा नेशनल हाईवे को जाम कर देगें।जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की होगी।उन्होंने कहा कि महकमें की इसी लापरवाही का नतीजा है कि असाव,अवंति,नगसर,गोहन्दा,विशुनपुरा,गगरन,नूरपुर,दशवंतपुर सहित दर्जनों गांव के लोगों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय या रेवतीपुर सीएचसी बीस किमी दूर जाना पडता है,जिसमे कभी कभी मरीजो को विलम्ब की वजह से जान पर भी बन जाती है।
उन्होंने कहा कि इसको लेकर उन्होंने आनलाईन मुख्यमंत्री पोर्टल, पंजीकृत डाक एवं स्थानीय थानाध्यक्ष के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित करके गुहार लगाए जाने के बाद भी स्थिति यथावत बनी है।कहा कि हरेक रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेला में उक्त स्वास्थ्य केन्द्र पर कोई डाक्टर नहीं आते हैं। सिर्फ कागजी खानापूर्ति की जाती है।इस मौके पर त्रिलोकीनाथ मिश्रा,ओमकार श्रीवास्तव,शिवजी ,हरदेव खरवार,शकील अहमद,कृपाशंकर ,परमहँस,सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.