प्राथमिक विद्यालय के कमरों का ताला तोड़ चोरों ने खाद्यान्न, अभिलेखों सहित लाखों के सामान पर फेरा हाथ

नगसर। रेवतीपुर शिक्षा क्षेत्र के नगसर हाल्ट थाना अंतर्गत नूरपुर गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय के कई कमरों का दरवाजे का ताला तोड चोरों ने भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है,जिसमें करीब एक लाख से अधिक के एमडीएम के 50 से अधिक वर्तन,कई कुंतल खाद्यान्न,आफिस में रखे अभिलेख पर चोरों ने अपना हाथ साफ कर दिया।
इस भीषण चोरी के वारदात की जानकारी ग्रामीणों ने शिक्षा से जुडे लोगों को दी तो विद्यालय के अध्यापकों, सहित अधिकारियों में हडकंम्प मच गया,आननफानन में‌ विद्यालय पर तैनात अध्यापक जब पहुंचे तो देखा कि कमरें का कई कमरें का दरवाजा खुला है,अंदर प्रवेश किया तो देखा कि एमडीएम से जुडे सभी( 50 से अधिक) वर्तन,खाद्यान्न चावल,दाल,तेल,अभिलेख आदि गायब था।इसके तुरंत बाद प्रधानाध्यापक इंद्र मोहन ने इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को देने के साथ ही नगसर हाल्ट थाना पुलिस को दी तो उनमें भी चोरी के वारदात के कारण अफरातफरी मच गई,सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच घटना स्थल का मौका मुआयना करने के साथ ही छानबीन में जुट गई।इसके उपरांत प्रधानाध्यापक इंद्र मोहन ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया,जिसके आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों और गायब सामान तक पहुंचने के प्रयास में जुट गई,लेकिन चोरों औए गायब हुए सामानों का कुछ पता नहीं चल सका।ग्रामीणों के मुताबिक नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरों,बदनाशों का आतंक हर रोज बढता जा रहा है,लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले थाना क्षेत्र के ही एक गाँव से प्रधानमंत्री सोलर पंम्प की 50 हजार की तीन प्लेटों को चोरों ने चुरा लिया था,जिसका थाना पुलिस कई दिनों बाद भी पता नहीं लगा सकी।लोगों ने कहा कि इसके पहले भी बदमाशों ने कुछ महीनें पहले एक शराब सेल्समैन से चाढे चार लाख की लूट और एक युवक से बाइक छिनैती आदि की घटनाओं को अंजाम दे चुके है,बावजूद पुलिस गस्त के नाम पर महज कोरम पूरा करने में जुटी है।थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि‌ विद्यालय में चोरी की घटना का मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है,बताया कि चोरों और गायब समान पर पुलिस बहुत जल्द पहुंच जाएगी।

Don't try, this is illigal.