पोखरा में डूबने से अधेड़ की मौत

दिलदारनगर (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में मंगलवार की देर शाम शौच के लिए गए कैलाश राम (50) की डूबने से मौत हो गई।पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कारवाई में जुट गई।कैलाश राम घर से शौच के लिए निकले थे।पोखरा में पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।घर नहीं पहुँचने पर स्वजन खोजबीन करने लगे।पोखरा के पास पहुंचे तो शव पोखरा में मिला।स्वजन शव को निकालकर घर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।थाना निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कारवाई की गई।पोखरा में डूबने से अधेड़ की मौत हो गई।

Don't try, this is illigal.