दो पक्षों में मार पीट, सात लोग गंभीर रूप से घायल

सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के मगरखाई गांव में मंगलवार को दो पक्षो के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित द्वारा गहमर थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दिया है। जानकारी अनुसार मगरखाई गांव निवासी मानिकचंद ने तहरीर दिया कि उनका भाई सचितानंद घर बनाने के लिए बालू ला रहे थे कि पहले से घात लगाकर बैठे उनके पट्टीदार देवजंय, अंकित,जितेंद्र,उपेंद्र,सत्यप्रकाश, नितेनजय,सूरज आदि ने प्राणघातक हथियारों के साथ उनपर हमला कर दिया जब ये लोग उनको बचाने पहुचे तो इनलोगो पर भी हमला किया गया। मारपीट की इस घटना में सचितानंद की गंभीर स्तिथि को देखते हुए चिकित्सको ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया बाकी अन्य लोगो के सर, हाथ,बाह आदि में गंभीर चोटें आई है। इस सम्बंध में कोतवाल शैलेश मिश्र ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है तहरीर मिली है मेडिकल करा कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


