दशकर्म क्रिया करने गए दो युवक गंगा स्नान के दौरान डूबे,एक शव मिला दूसरे की लिए तलाश जारी

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव में मंगलवार की सुबह दादी की दशकर्म क्रिया कराने गए दो युवक गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी मे डूब गए घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों समेत पूरे गाँव मे कोहराम मच गया। लोगो की सूचना पाकर मौके पर पहुची मुकामी पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से युवकों की तलाश जारी कराई लगभग 12:30 एक युवक का शव मिला। लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी एक युवक नही मिल सका।
जानकारी अनुसार बारा गांव निवासी अनिल शर्मा व छोटे भाई वीरेन्द्र शर्मा के मा का देहांत विगत तीन दिन पूर्व ही हुआ था पूरे परिवार के लोग गंगा किनारे स्नान करके माता जी को दशकर्म की क्रिया रोजाना करनें जाते थे मंगलवार की सुबह भी लोग गंगा स्नान कर रहे थे कि मोहित शर्मा पुत्र अनिल शर्मा एवं अमन शर्मा पुत्र वीरेंद्र शर्मा गहरे पानी मे जाने लगे। लड़को को गहरे पानी मे जाता देख स्नान कर रहे लोग चिल्लाने लगे। युवकों के चाचा वीरेंद्र सहित अन्य लोग उनको बचाने के लिए गए तब तक वे गहरे पानी मे जा चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही घर पर चीख पुकार मच गई और लोगो की भारी भीड़ घाट पर जमा हो गई। कोतवाल आर एस नागर ने स्थानीय गोताखोरों से उनकी तलाश कराई दोपहर में अमन शर्मा का शव बरामद हुआ।लेकिन शाम 6 बजे तक मोहित शर्मा के लिए गोताखोरों द्वारा तलाश जारी था।लेकिन सफलता हाथ नही लगी। इस संबंध में एस डी एम सेवराई संजय यादव ने बताया कि एस डी आर एफ की टीम घटना स्थल के लिए निकल गई है तब तक स्थानीय गोताखोरों से उनकी तलाश कराई जा रही है।

Don't try, this is illigal.