दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,कई राज्य के पहलवानों ने आजमाया जोर,

सेवराई। हर साल की भांति इस वर्ष भी नाग पंचमी के शुभ अवसर पर अघोराचार्य बाबा कीनाराम की तपोस्थली ग्राम सभा देवल के पावन धरती पर घटवारी माई मंदिर के पास दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस दंगल प्रतियोगिता में कई राज्यों के करीब 200 पहलवानों ने भाग लिया। इस दंगल प्रतियोगिता को देखने के लिए आसपास गांव के अलावा बिहार प्रांत के लोग काफी संख्या में मौजूद रहे।
इस दंगल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व पर्यटन मंत्री एवं जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे उन्होंने पहलवानों को आपस में हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ किया।
शमशेर पहलवान बनारस पिंटू पहलवान चौसा बिहार यह कुश्ती बराबरी पर छुटा यह कुश्ती 5000 की थी।आशीष पहलवान मुगलसराय दुर्गेश पहलवान मऊ यह कुश्ती 4000 की थी यह कुश्ती बराबरी पर छुट्टी।अंकित पहलवान गाज़ीपुर मृत्युंजय पहलवान मुगलसराय ने यह कुश्ती जीता है यह कुश्ती 6000 की थी
साधु पहलवान अयोध्या रंगनाथ पहलवान डीएलडब्लू वाराणसी यह कुश्ती साधु पहलवान अयोध्या ने जीता है यह कुश्ती 6000 की थी
लोहा सिंह पहलवान गाजीपुर रूपेश पहलवान बिहार यह कुश्ती 8000 की थी बराबरी पर छूटा।
मोनू पहलवान जमानिया रोहित पहलवान डीएलडब्लू वाराणसी 8000 की कुश्ती बराबरी पर छुट्टी।
रिया पहलवान बक्सर साजन पहलवान हरियाणा मोनी पहलवान बलिया रिया पहलवान ने दोनों पहलवान को पटक दिया और कमेटी द्वारा लगाए गए₹6000 नगद इनाम पाई।
सबसे अधिक रोचक कुश्ती और अंतिम कुश्ती बिहार केसरी भोला यादव और सत्यपाल पहलवान डीएलडब्लू वाराणसी के बीच हुआ यह कुश्ती 11000 की थी या कुश्ती बराबरी पर छुटा है सबसे अधिक समय इन्हीं पहवालों को दिया गया था 15 मिनट का समय था कमेटी द्वारा 5 मिनट बढ़ाया गया कुल मिलाकर 20 मिनट की कुश्ती थी।
मुख्य अतिथि पूर्व पर्यटन मंत्री एवं जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि इस तरह का प्रतियोगिता गांव में हो रहा है यह बहुत बड़ी बात है आयोजक द्वारा इस तरह का दंगल प्रतियोगिता करा कर अभी भी गांव की परंपरा को कायम रखा है इस तरह का दंगल प्रतियोगिता दिल्ली हरियाणा अन्य राज्यों में देखने को मिलता है लेकिन आयोजको द्वारा अच्छे-अच्छे पहलवानों को गांव में बुलाकर इस तरह का दंगल प्रतियोगिता करा रहे हैं यह आने वाली नस्लों के लिए सिख रहेगा।
दंगल में आए हुए सभी अतिथियों का अंग वस्त्र देकर सम्मानित दंगल के संयोजक एवं ग्राम प्रधान नरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह दंगल प्रतियोगिता करने का एक ही उद्देश्य है कि गांव के बच्चे भी अन्य पहलवानों की तरह गांव के बच्चे देखकर पहलवानी करें।
अमौरा गांव के युवा समाजसेवी रंगनाथ सिंह द्वारा दंगल प्रतियोगिता में आए हुए सभी लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था किया गया था।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटी के अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ,उपाध्यक्ष नमो नारायण उपाध्याय ,कोषाध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह पम्मू संचालन अमरेंद्र सिंह ने किया निर्णायक की भूमिका में मिथिलेश सिंह,सुभाष नट, चंद्रबली सिंह रहे
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, बिहार प्रांत


के नुवाव के ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह,कमलेश मुखिया खीरी डॉ विजय बहादुर टुनटुन यादव,,अनिल यादव, विपुल सिंह, प्रहलाद सिंह,शिवम सिंह,मंटू पहलवान आदि सहित ग्रामीण मौजूद रहे।


