Kushinagar News: भीषण अग्निकांड में 16 कट्ठा गेहूँ व 5 झोंपड़ियाँ जलकर राख

Kushinagar News: 16 kattha wheat and 5 huts burnt to ashes in a massive fire

Kushinagar News :तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में बुद्धवार को ग्रामसभा महुअवां बुजुर्ग के पश्चिम तरफ सरेह में अज्ञात कारणों से आग लग गयी।तेज पछुआ हवा के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेजी से रिहायशी घरों की तरफ बढ़ने लगा।इस घटना में ग्रामीणों का 64 डिसमिल गेहूँ और पाँच झोपड़ी जल कर राख हो गये।
बताया जाता है कि दिन में करीब ग्यारह बजे के आसपास अचानक ग्रामीणों ने खेतों की ओर भयंकर आग की लपट उठते हुए देखा।सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े लेकिन बेकाबू आग बढ़ता ही जा रहा था।इसी बीच आग ने उक्त गाँव निवासी रामाश्रय तिवारी पुत्र सीताराम तिवारी के खेत में खड़े गेंहूँ की फसल को अपने आगोश में ले लिया और देखते ही देखते पूरी फसल जलकर राख हो गयी।आग में ग्रामवासी प्रह्लाद पटेल, जनकधारी पटेल,राधेश्याम पटेल व बीरबल पटेल की झोंपड़ी जिसमें भूसा रखा था वह भी जल कर खाक हो गये।इस अग्निकांड की घटना के चलते दोपहर दो बजे तक अफरा- तफरी का माहौल बना रहा।इस बीच ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुँच गयी और आग बुझाने में मदद किया।घटना की जानकारी होते ही कानूनगो अयोध्या प्रसाद व राजस्व निरीक्षक सन्तोष गुप्ता भी मौके पर पहुँचकर क्षति का आंकलन किया।इस दौरान शैलेन्द्र कुमार तिवारी,पप्पू शाही,मुकेश पटेल, विजय शर्मा,परमेन्द्र यादव,करन यादव,गौतम पटेल,धर्मदेव गुप्ता व निक्कू रावत आदि ने आग बुझाने में ग्रामीणों का भरपूर सहयोग दिया।इसी क्रम में तमकुही विकासखण्ड के ग्रामसभा अमवा बुजुर्ग के पूरब टोला मठिया में स्थित काली स्थान के पास अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसमें मुकामी ग्रामवासी प्रभुनाथ यादव के खेत का 24 डिसमिल गेंहूँ जल गया।इसके साथ ही तेज आग में दिलहसन की झोंपड़ी भी जल गयी जिसमें भूसा रखा गया था।ग्रामीणों द्वारा काफी प्रयास के बाद आग पर नियन्त्रण पाया गया।

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.