तहसील बार संघ के अध्यक्ष पद पर अय्याज खान तो सचिव सुमंत सिंह कुशवाहा हुए निर्वाचित

oplus_131072
oplus_131072

सेवराई। तहसील में बार संघ अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए आज चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। कुल 58 अधिवक्ता मतदाताओं के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता अय्याज खान को 25, पारस राम को 20 और अजय राय को 13 मत मिले। वही सचिव पद के लिए हुए मतदान के दौरान सुमंत सिंह कुशवाहा को 30 और बृजेश यादव को 28 मत मिले। चुनाव अधिकारी उदय नारायण सिंह एवं भोला सिंह यादव के द्वारा सभी विजेता अधिवक्ताओं को प्रमाण पत्र दिया गया।

इससे पूर्व हुए नामांकन प्रक्रिया के दौरान ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहनलाल चौधरी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राम सेवक पासवान, सचिव राजेश कुमार राम एवं कोषाध्यक्ष के पद पर उमेश कुशवाहा को सभी अधिवक्ताओं के द्वारा निर्विरोध निर्वाचित किया गया था।

पूर्व अध्यक्ष अजय राय को इस बार निराशा हाथ लगी और वह महज केवल 13 मत ही पाए। साथी अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अय्याज खान, सचिव सुमन्त सिंह कुशवाहा एवं अन्य सदस्यों को माल्यार्पण करते हुए एवं मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अय्याज खान ने कहाकि मेरी पहली प्राथमिकता होगी कि सेवराई तहसील के सभी अधिवक्ताओं का आई कार्ड जारी किया जाए एवं अधिवक्ताओं को बैठने के लिए बार भवन की प्रस्ताव शासन स्तर तक पहुंचाया जाए। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच गहमागहमी की स्थिति बनी रही।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.