ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत,शव को लिया कब्जे में

 

दिलदारनगर।पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेल खण्ड के उसीया खास हॉल्ट के ग्रामीण मिनी स्टेडियम के पास डाउन लाइन पर एक अज्ञात बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 70 वर्ष बताई जा रही है।

किसी ने इसकी सूचना दिलदारनगर रेलवे स्टेशन को दिया। सूचना पाकर स्टेशन प्रबंधक ने मेमो के माध्यम से इसकी सूचना मोकामी पुलिस को दिया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य सामग्री नहीं मिली है। जिसके कारण अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।पुलिस मृतक की पहचान के लिए प्रयासरत है।

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है। अगर किसी को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो तो वह थाने में संपर्क करे। इससे मृतक के परिजनों को सूचित किया जा सके और आगे की कार्यवाही की जा सके।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.