Crime News : पति-पत्नी ने मिलकर ज्वेलरी के दुकान से की चोरी

News Desk (संजना सिंह) : यूपी के कानपुर में पति-पत्नी ने मिलकर ज्वेलरी के दुकान से बालिया ही गायब कर दी। शास्त्री नगर स्थित श्री साईं ज्वेलर्स की दुकान का है।
दुकानदार ने बताया कि उनके ना रहने पर उनकी मां दुकान पर बैठी थी। इसी बीच एक युवक और एक युवती ज्वेलरी की दुकान पर पहुंचे। दोनों खुद को पति-पत्नी बता रहे थे। और देखने में भी पति-पत्नी ही लग रहे थे। उन लोगों ने ज्वेलरी खरीदने के बहाने पहले अंगूठी देखा फिर माला देखा।
उसके बाद युवती के लिए नाक की बाली देखने के लिए कहा। मौका पाकर युवक ने अंगड़ाई लेने के बहाने एक लाख की 10 बालियों को अपने मुंह में रख लिया और चले गए।
बाद में जब ज्वेलरी की गड़बड़ी समझ आई तो सीसीटीवी खंगाला गया जिसमे पति-पत्नी की करामात सामने आई। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है।


