छेडखानी एवं दुष्कर्म के मामलें में दो वांछितो को पुलिस ने दबोचा,भेजा जेल

 

अजित कुमार सिंह

नगसर । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गाँव में एक दिन पहले घर में घुसकर करीब बीस वर्षीय युवती संग छेडखानी एवं दुष्कर्म के मामलें में वांछित दो आरोपितों को‌ पुलिस ने बुधवार को इलाके के रेलवे क्रासिंग के समीप से दबोच लिया जो कहीं भागने की फिराक में थे।
पुलिस ने‌ दबोचे गये दोनों आरोपितों को थाने लाकर उनसे कडी पूछताछ के बाद उनका सम्बन्धित धाराओं में चालान कर कोर्ट में पेश किया, वहाँ से न्यायालय ने मामलें की गंम्भीरता को देखते हुए दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेंज‌ दिया।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक युवती द्वारा दिए गये तहरीर में‌ गाँव के ही दोनों युवकों पर आरोप लगाया कि जब वह घर में अकेली थी,उसी समय दोनो ने दरवाजा खटखटाया,उसके बाद उसने बोला कि घर में कोई नहीं है,बावजूद दोनों ने बाल्टी लेने का बहाना बनाया उसके बाद उसके द्वारा दरवाजा खोलवाया।पुलिस के अनुसार पिडिता ने बताया कि जब वह अंदर बाल्टी लेने गई तो दोनों घर में घुस गये,और उसके साथ छेडखानी करने लगे,जब उसने शोर मचाने की कोशिश किया तो आरोपितों ने दरबाजा अंदर से बंद कर उसके साथ दुष्कर्म जैसी वारदात को‌ अंजाम देकर धमकी देते हुए फरार हो गये।युवती ने बताया कि यह बात उसने अपने परिजनों को बताई,उसके बाद वह थाने पहुंचकर दोनों आरोपितों के खिलाफ तहरीर दिया,जिसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर युवती को मेडिकल मुआयना के लिए भेंज आरोपितों की तलाश में जुट गई।तभी से दोनों फरार चल रहे थे।
थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि दुष्कर्म और छेडखानी के मामलें में‌ वांछित जय प्रकाश उर्फ जे पी उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र रामदुलार और राहुल राय उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र रामकेशर दो आरोपितों को दबोच उनका चालान कर दिया गया,जिन्हें कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेंज दिया।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.