Ghazipur: फांसी लगाकर महिला ने दी जान

Ghazipur: Woman commits suicide by hanging herself

Ghazipur: भांवरकोल थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में आज गुरुवार सुबह 7:30 बजे एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली‌। मिली जानकारी के अनुसार मकामी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी सत्येंद्र गोड़ की पत्नी नीमा देवी (35) लंबे समय से बीमार चल रही थी। आसपास के लोगों ने बताया की वह एक लाइलाज बीमारी से अजीज होकर नीमा देवी ने खौफनाक कदम उठायी और छत की कुंडी के सहारे रस्सी से लटक कर जान दे दी।

जैसे ही इसकी सूचना आसपास के लोगों को मिली, लोगों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना थाना भांवरकोल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरा करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर थाने चली आई।

उप निरीक्षक मोरध्वज दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.