घर मे हुए चोरी के मामले में गहमर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,चोरी किये गए जेवरात को किया बरामद

सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खुदरा पथरा गांव में बिगत दिनों घर मे हुए चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में चोरी किये गए जेवरात बरामद किए हैं।

गौरतलब हो कि सेवराई तहसील क्षेत्र के खुदरा पथरा गांव निवासी पब्बर गुप्ता एवं मंजय गुप्ता ने गहमर थाने में अपने घर में स्वर्ण आभूषण एवं अन्य सामान के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव निवासी हरेराम पासवान पुत्र गुप्तेश्वर पासवान को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने चोरी करने की बात को कबूल करते हुए गांव के ही एक आभूषण दुकान पर उक्त गहनों की बेचने की बात कही। पुलिस द्वारा स्वर्ण विक्रेता ओमप्रकाश वर्मा पुत्र सुरेश चंद्र वर्मा निवासी ग्राम त्रिलोकपुर थाना रेवतीपुर से पूछताछ की तो उसने भी चोरी किये गए गहनों के खरीदने की बात को कबूल करते हुए खरीदे गए गहनों को बरामद कराया। इनके पास से चोरी के गहनों के अलावा एक मोबाइल फोन एवं 26 हजार रुपए नगद बरामद किया गया। इस संबंध में कोतवाल राम सजन नागर ने बताया कि खुदरा पथरा गांव में चोरी की घटनाएं घटी थी। जिसको लेकर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की रात काली माता मंदिर के पास से चोरों को गिरफ्तार करते हुए सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए अन्य विधिक कार्यवाई की जा रही है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.