Delhi News : खुले ड्रेन में गिरकर बच्चे की मौत 3 दिन बाद मिली लाश, ऐसे चला पता

न्यूज़ डेस्क (संजना): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक और मासूम की खुले ड्रेन में गिरने से मौत हो गई। यह हादसा 23 अक्टूबर को हुआ था पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी ।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि उसे सीसीटीवी फुटेज से मामले सुलझाने में मदद मिली बच्चे की लाश रविवार को मुस्तफाबाद इलाके में खुले ड्रेन से बरामद कर ली गई ।पीड़ित परिजनों ने गोकलपुरी थाने में बच्चों के रहस्यमय में परिस्थितियों में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन की तब जाकर घटना की वजह सामने आई।

पुलिस ने बताया कि 24 अक्टूबर को इंदिरा विहार के चमन पार्क  इलाके के एक निवासी ने गोकल पुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका बेटा रहस्यमय  परिस्थितियों में लापता हो गया है इसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई फिर बच्चों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि बच्चा 23 अक्टूबर को शाम करीब 6:00 बजे लापता हुआ था । फिर पुलिस टीमों ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच टीम ने लोनी और गाजियाबाद के नजदीकी पुलिस थाने को भी सूचित किया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि 23 अक्टूबर को शाम 5.23 बजे  घर से निकलने के बाद बच्चा इलाके में घूम रहा था। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के छानबीन का दायरा बढ़ाया गया।

रविवार को दिल्ली के मुस्तफाबाद के बाबू नगर स्थित राजधानी पब्लिक स्कूल के पास शिव विहार तिहरा के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई।

इस फुटेज में 23 अक्टूबर की शाम करीब 5.50 बड़ी फुटपाथ पर चल रहा है एक बच्चा खुले ड्रेन में गिरता नजर आया। इसके बाद पुलिस की टीम लड़के के परिवार के साथ मौके पर पहुंची। आखिरकार कड़ी  मशक्कत की बात 6 फीट गहरे ड्रेनेज से तलाशी के बाद लड़के की लाश निकाली गई।

अधिकारी ने बताया कि ड्रेनेज इस लैब से ढका हुआ है। लेकिन कुछ जगहों पर एक दो स्लैब गायब है। लड़का जिस जगह पर गिरा वहां दो स्लैब गायब थे। बच्चे की डेट बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.