गहमर पुलिस ने चोरी की मोटर पम्प के साथ एक अभियुक्त एवं बाल अपचारी को किया गिरफ्तार

सेवराई। गहमर पुलिस ने चोरी की गई 01 अदद 5HP वैक्यूम मोटर पम्प के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।

जानकारी अनुसार उ0नि0 विवेक कुमार पाठक चौकी प्रभारी बारा बिहार बार्डर बैरियर पर मौजूद रहकर चेकिंग के दौरान एक नफर अभियुक्त अखिलेश यादव व 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । जिनके पास से 01 अदद 05 हार्सपॉवर वैक्यूम पम्प मोटर सीरियल नं. U24J00232 बरामद किया गया ।

कोतवाल अशेष नाथ सिंह ने बताया कि चोरी किये गए मोटर पंप के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है उक्त के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

Don't try, this is illigal.