74 वीं न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

नगसर। स्थानीय क्षेत्र के 74 वीं न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता न्याय पंचायत नगसर के सी एस नगसर नेवाजु राय के प्रांगण में शनिवार को खेल कुद और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कम्पोजिट विद्यालय अवन्ति में न्यायपंचायत स्तर पर जूनियर खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि नगसर नेवाजु राय प्रधान प्रतिनिधि विवेक राय , विशिष्ट अतिथि पशुपत पाण्डेय एआरपी प्रवीण शुक्ला रहे। प्रधान प्रतिनिधि विवेक राय ने मां सरस्वती जी कि प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया और वहीं दौड़ का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ किया गया।जिसमें नगसर न्यायपंचायत के सभी जूनियर स्तर के कम्पोजिट विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया ।मुख्य रूप से बालक प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर और प्राथमिक विद्यालय पियजुआं के बीच कबड्डी में बहादुरपुर के बच्चों ने 3 -7 से जीत दर्ज किया और कम्पोजिट विद्यालय नगसर नेवाजु राय तथा कम्पोजिट विद्यालय गगरन में नगसर नेवाजु राय के बच्चो ने जीत दर्ज किया उच्च प्राथमिक विद्यालय बेमुआं और कम्पोजिट विद्यालय नगसर के बालिका वर्ग के बीच कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय बेमुआं के बालिकाओं ने 3-5 से जीत दर्ज किया।

प्रतियोगिता मे संयोजक संजय राय एवं राजकुमार सिंह , रमेश सिंह, सुधाकर सिंह, प्रभाकर पाण्डेय,रामाश्रय कुमार प्रियदर्शी, जावेद अमानी, रामविलास यादव, अश्वनी कुमार , राकेश मौर्या, रितिका राय,नीता राय, उर्मिला देवी सहित सभी विद्यालय के अध्यापक और स्टाफ लगे रहे ।कबड्डी में निर्णायक की भूमिका में विनय यादव और सुनील यादव रहे।इस कार्यक्रम का संचालन राजकुमार ने किया ।

Don't try, this is illigal.