खुला कुआं दुर्घटना को दे रहा दावत,अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के उदासीनता के कारण लोगों में आक्रोश

सेवराई। तहसील क्षेत्र के देवल गांव में खुला कुआं दुर्घटना को दावत दे रहा है कई बार आसानी लोगों के द्वारा ग्राम प्रधान एवं संबंधित ब्लाक अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद भी इसे ना ढकने के कारण लोगों को दुर्घटना कब है सता रहा है। साथी जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के उदासीनता के कारण लोगों में आक्रोश भी बना हुआ है।
स्थानीय निवासी मृत्युंजय उपाध्याय मक्कू कुशवाहा जितेंद्र उपाध्याय मन्नू उपाध्याय मुटुन उपाध्याय आदि ने बताया कि देवल गांव के वार्ड नंबर 8 के एक गली में दशकों पुराना कुआं खुदा हुआ है। जिस से पूर्व के वर्षों में लोगों को पेयजल और अन्य जरूरी कामों के लिए पानी की उपलब्धता आसान होती थी लेकिन समय के साथ इसका प्रयोग बंद हो जाने के कारण या लगभग निष्प्रयोग हो गया है। लेकिन पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार लोग आज भी कुएं को विशेष रूप से पूजा आदि के लिए इस्तेमाल करते हैं। लोगों ने बताया कि सार्वजनिक गली में कुआं होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियां होती हैं कई बार अंधेरे के कारण लोग असहज महसूस करते हैं। बताया कि संबंधित ग्राम प्रधान से कुआं पर लोहे की जाली लगाने की गुहार लगाई गई लेकिन उनके द्वारा केवल आश्वासन के अलावा अभी तक कुछ नहीं मिला है। बताया कि रात्री प्रहर कुआं वाली गली से आना जाना काफी मुश्किल भरा होता है। लोगों ने आशंका जताया कि कुआं पर जाली ना लगाए जाने की दशा में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए जल्द से जल्द समस्या के निजात दिलाने की मांग की है अन्यथा के दशा में प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी के के सिंह ने बताया कि मामले में संबंधित ग्राम प्रधान और सचिव से बात कर समस्या का जल्द निस्तारण कराया जाएगा।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.