Ghazipur News: बाढ़ में घुसे युवा, गिरे पेड़ को काटा, फिर बहाल हुई बिजली आपूर्ति

भांवरकोल/गाजीपुर: शेरपुर कलां के युवाओं ने हाईटेंशन विद्युत पोल व तार पर पेड़ गिरने से बंद हुई बिजली आपूर्ति को घंटों भर बाढ़ में उतरकर बहाल कर दिया।

भानवरकोल क्षेत्र के कई गांवों में गंगा की बाढ़ कहर ढा रही है। खेत जलमग्न होने से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ के चलते समय-समय पर सुरक्षा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति रोकनी पड़ रही है।


यह भी पढ़ें: Ghazipur News: गंगा की बाढ़ का कहर, युवक की डूबने से मौत


रविवार की रात में बारिश और बाढ़ के चलते शेरपुर कला में हाईटेंशन पोल व तार पर पेड़ टूटकर गिर गया। जिसके कारण बिजली आपूर्ति बंद कर दी गयी।

बाढ़ में घुसे युवा, गिरे पेड़ को काटा, फिर बहाल हुई बिजली आपूर्ति

अगले दिन सुबह समाजसेवी राघवेंद्र उपाध्याय उर्फ बुच्चू के नेतृत्व में युवाओं ने कमर भर बाढ़ में अंदर जाकर घंटों मेहनत के बाद पेड़ को काटा गया। हाईटेंशन विद्युत पोल व तार को सही करके विद्युत आपूर्ति बहाल हुआ।

ग्रामीणों ने प्रशंसा व सराहना करते हुए कहा कि जागरूक युवाओं के सामुहिक प्रयास से ये सम्भव हो पाया। इस मौके पर सोनू राय, कल्लू राय, मुलायम यादव, नारद यादव, आदरु गुप्ता ,पारस गुप्ता, युलियश, छोटू ,मिंटू, बबली राय, धनजी सहित कई लोगों ने जमकर पानी में घंटों मसक्कत किया।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.