खण्ड विकास अधिकारी भदौरा के नेतृत्व में सफाईकर्मियों की हुई बैठक,संचारी रोग नियंत्रण पर हुई चर्चा

oplus_131074
oplus_131074

 

सेवराई।विकास खण्ड भदौरा के सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 2025 की शुरुआत की गई। खण्ड विकास अधिकारी (BDO) के.के. सिंह के नेतृत्व में सफाई कर्मियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें अभियान और सफाई व्यवस्था पर विस्तृत जानकारी दी गई।

इस दौरान ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान पर विशेष जोर दिया गया। सफाई कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे सार्वजनिक स्थानों से कूड़ा-कचरा हटाएँ और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।स्वच्छता ही सेवा अभियान पर विशेष जोर दिया गया।और लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।वही साफ सफाई अभियान के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर घर जा कर जांच करेंगे और लार्वा को खत्म करने में मदद करेंगे।

इस अवसर पर एडीओ पंचायत सुरेश प्रसाद, सचिव राजीव शर्मा, पवन सिंह, जोखन कुशवाहा, सिंहासन राम, धर्मेंद्र कुमार, रियाज खान, जहांगीर अंसारी, लक्की सिंह, बबन, प्रेमचंद राम, रहमान, सुनीत देवी, आरती गुप्ता और सत्यभामा सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.