कम्पोजिट विद्यालय विशुनपुरा पर मोबाइल हेल्थ टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श कैंम्प का किया आयोजन

अजित कुमार सिंह

नगसर । स्थानीय क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय विशुनपुरा पर आज शनिवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) की‌ रेवतीपुर स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल हेल्थ टीम के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श कैंम्प का आयोजन किया गया ,जिसका शुभारंभ मेडिकल आफिसर डाक्टर इंद्रपाल ने किया ।आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुल 70 छात्र- छात्राओं का चेक अप किया गया,जिसमें से कुल 49 बच्चे विभिन्न रोगों से ग्रसित पाए गये,इनमें से 11 बुखार 21 बच्चे आयरन (खून की कमी ), 16 डेंटल ,जबकि एक छात्र लेप्रोसी (कुष्ठ रोग) से ग्रसित मिला, जिन्हें दवा के साथ ही जरूरी बचाव और पौष्टिक आहार लेने के लिए निर्देशित किया।कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्र- छात्राओं की लंम्बाई, वजन नाखून,दांत,आंख,सर्दी, जुखाम,कमजोरी,श्वांस,एलर्जी,वायरल फीवर,गला,उदर रोग आदि का चेक अप किया,मेडिकल आफिसर ने छात्रों को रोगों की पहचान और निदान के साथ ही उन्हें साफ सफाई के बारे में जागरूक किया,इस दौरान डाक्टर
इंद्रपाल ने आह्वान किया कि छात्रों की इम्युनिटी कमजोर होने की वजह से मौसमी बीमारियां और इन्फेक्शन उन्हें आसानी से अपना शिकार बना लेती है। इससे बचने की जरूरत है,कहा कि पौष्टिक आहार ग्रहण करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। रोगों से ग्रसत हो तो तुरंत ही विशेषज्ञ चिकित्सको की सलाह अवश्य लें अन्यथा रोग जानलेवा हो जाता है। लापरवाही कभी भी भारी पड सकती है।इस दौरान एक पेड मां के नाम की‌ लगाया गया।
इस अवसर पर डाक्टर सादिया सिद्दीकी,प्रधानाध्यापक संत कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह,अरशद हसन ,फार्मासिस्ट दीपक गुप्ता,मंगल दीप सिंह,अरशद हसन ,धर्मेंद्र कुमार सिंह आदि शिक्षक औए गणमान्य मौजूद रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.