Agra News : गर्लफ्रेंड के साथ खाना खा रहे युवक से पुलिस ने 11 हजार वसूले, दरोगा समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Police extorted 11 thousand rupees from a young man who was having dinner with his girlfriend, 3 policemen including the inspector suspended

Agra News: आगरा में पैसे लेने की वजह से पुलिस ने एक बेकसूर लड़के को चार घंटे तक चौकी पर बैठाए रखा। फिर पैसे लेकर उसको छोड़ दिया। जब मामला डीसीपी के संज्ञान में आया तो बड़ा एक्शन हुआ। डीसीपी सिटी ने दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। मामला थाना शाहगंज की सराय ख्वाजा पुलिस चौकी का है।

आरोप है कि एक रेस्टोरेंट में बैठकर एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खाना खा रहा था तभी वहां पर चौकी की पुलिस पहुंच गई, लड़के को जबरन चौकी पर ले आई. चार घंटे तक लड़के को चौकी पर बैठाए रखा।

सूचना पर लड़के के पिता पहुंच भी चौकी पहुच गए, उन्होंने भी पुलिस से अपने बेटे को छोड़ने की विनती की लेकिन नहीं मानी। बात पैसे की हुई तो पिता से 11 हजार रुपये वसूलकर पुलिस ने लड़के को छोड़ दिया है।

मामला डीसीपी सिटी सूरज राय के संज्ञान में आया तो उन्होंने एसीपी को जांच सौंप दी। जांच में यह सभी आरोप सही पाए गए। उसके बाद डीसीपी सिटी सूरज राय ने बड़ा एक्शन लिया और दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले युवक सोमवार दोपहर 12 बजे सराय ख्वाजा पुलिस चौकी के पास स्थित रेस्टोरेंट में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खाना खाने गया था।

इसी दौरान चौकी के दो सिपाही आकाश और जावेद पहुंचे और उन्होंने युवक को लड़की के साथ देखकर उससे पूछताछ शुरू कर दी। फिर लड़की को घर भेज दिया लेकिन युवक को चौकी पर ले आए। पुलिसकर्मियों ने उसे जेल भेजने की धमकी दी। इसी बीच दरोगा जितेंद्र और हेड कांस्टेबल किशोर भी आ गए।

उन्होंने युवक को चार घंटे तक चौकी में बैठाए रखा, पिता को भी वही बुला लिया और 11 हजार रुपये की वसूली करने के बाद छोड़ा गया। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की।

प्रशिक्षु आईपीएस आलोक राज नरायण से पूरे मामले की जांच कराई गई। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए हैं। दरोगा जितेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल किशोर, सिपाही आकाश और जावेद को सस्पेंड कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच एसीपी सदर विनायक भोसले को दी गई है।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.