अखिल भारतीय चिकित्सा संगठन के जिला अध्यक्ष बने डॉ. एस के गुप्ता

सेवराई। अखिल भारतीय चिकित्सा संगठन दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ डी सी प्रजापति ने डॉ. एस के गुप्ता को गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश जोन का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने कहाकि डॉ गुप्ता ने चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत होकर चिकित्सकों के हितार्थ हेतु लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा चिकित्सकों के उत्पीड़न एवं उनके साथ हुए अन्याय के विरुद्ध हमेशा खड़े रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ डी सी प्रजापति ने कहाकि भारत के किसी भी कोने में होम्योपैथिक चिकित्सकों के साथ अन्याय किया जाएगा तो अखिल भारतीय चिकित्सा संगठन अपने बैनर तले विरोध एवं कानूनी कार्रवाई करने हेतु हमेशा तत्पर रहेगी। उन्होंने कहा की होम्योपैथिक को भारत के हर कोने में पहुंचाने का प्रयास संगठन के माध्यम से करती रहेगी नियुक्ति सभा में दिल्ली प्रेसिडेंट डॉक्टर नेहा, डॉक्टर आरिफ जनरल सेक्रेटरी दिल्ली, डॉक्टर मनीषा, डॉक्टर विभा, डॉ धीमीशा मेहता, डॉक्टर रामकुमार, डॉक्टर कविता, डॉक्टर आकाश, डॉक्टर अमित मेहता, डॉक्टर पी के मल्होत्रा, डॉक्टर सी एल गुप्ता, डॉ ए के गुप्ता, डॉ अश्वनी कुमार गुप्ता, डॉक्टर निशांत गुप्ता, डॉक्टर नेहा गुप्ता आदि चिकित्सक उपस्थित थे।

