Latest News

ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर जताया आभार, बीडीओ को मिठाई खिलाकर दी बधाई

सेवराई। तहसील क्षेत्र के भदौरा ब्लॉक परिसर में बुधवार को ग्राम प्रधानों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने के फैसले पर उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में सभी ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी के.के. सिंह को मिठाई खिलाकर बधाई दी। ग्राम प्रधानों ने कहा कि पंचायत चुनाव संपन्न होने तक गांवों के विकास कार्यों को जारी रखने के लिए ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाना सरकार का सराहनीय निर्णय है।

प्रधान संघ के महामंत्री अनिल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने ग्राम प्रधानों पर प्रशासक के रूप में जो विश्वास जताया है, उसका पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए गांवों के विकास को गति दी जाएगी।

ग्राम प्रधान उसीया शम्स तबरेज खान ने कहा कि कोरोना काल के दौरान पंचायत चुनाव करीब छह माह विलंब से हुए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री और पंचायती राज मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक निर्णय है, जिससे गांवों के विकास कार्य बाधित नहीं होंगे और योजनाओं का संचालन सुचारू रूप से चलता रहेगा।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुभाष यादव, इरफान खान, अजय सिंह, अजीत यादव, नरेंद्र प्रताप सिंह, रामप्रवेश मौर्य, बलवंत सिंह, साकिब शब्बीर खान, बलिराम यादव, राम इकबाल शर्मा और तौसीफ खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Don't try, this is illigal.