अखण्ड अष्टजाम और विशाल भण्डारे का आयोजन: बाबा दोनों शुक्ल महाराज के दरबार में श्रद्धा का सैलाब
Akhand Ashtajam and huge bhandaar organized: A flood of devotion in the court of Baba Shukla Maharaj.
सलेमगढ़, कुशीनगर: उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर स्थित बाबा ब्रह्मलीन दोनों शुक्ल महाराज के पावन दरबार में इस वर्ष भी भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। बहादुरपुर पुलिस चौकी की ओर से आगामी 2 अगस्त (शनिवार) से 3 अगस्त (रविवार) तक अखण्ड अष्टजाम और विशाल भण्डारे का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और भव्यता के साथ किया जाएगा।
पवित्र स्थल: बाबा दोनों शुक्ल महाराज का दरबार
यह पवित्र स्थल नेशनल हाईवे 28 पर, बहादुरपुर पुलिस चौकी से महज 100 कदम पूरब स्थित है। यहां बाबा दोनों शुक्ल महाराज के चमत्कारी दरबार में दूर-दराज से भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं और पूर्ण होने पर आभार स्वरूप 24 घंटे का अखण्ड अष्टजाम एवं भण्डारे का आयोजन करते हैं।
चौकी पुलिस की आस्था और सेवा
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रभारी श्री अनुराग शर्मा और उनकी समर्पित टीम ने सावन के इस पावन माह में बाबा के चरणों में श्रद्धा निवेदित करते हुए अखण्ड अष्टजाम का संकल्प लिया है। पुलिस टीम न केवल कानून-व्यवस्था में सक्रिय है, बल्कि धार्मिक आयोजनों में भी समाज के प्रति अपनी सहभागिता निभा रही है।
Read more: कुशीनगर:अब उचित दर दुकानों पर ई-पॉस मशीन से जमा होगा बिजली बिल, उपभोक्ताओं को मिली बड़ी सुविधा
आयोजन की विशेषताएं:
-
2 अगस्त (शनिवार) को वैदिक मंत्रोच्चारण, “हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे” व “हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे” की धुन के साथ अष्टजाम का शुभारंभ।
-
3 अगस्त (रविवार) दोपहर में पुनः आहुति के साथ समापन।
-
समापन के पश्चात विशाल भण्डारे का आयोजन, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
सभी श्रद्धालुओं से आग्रह:
आप सभी भक्तगणों से सादर अनुरोध है कि समय से अपने मित्रों एवं परिजनों के साथ इस दिव्य आयोजन में पधारें, बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें, महाप्रसाद ग्रहण करें और इस पुण्य कार्य में भाग लेकर बहादुरपुर पुलिस टीम का मनोबल बढ़ाएं।

