संजना प्रजापति एक दिन के लिए प्रधानाचार्या बनी तो उपप्रधानाचार्या की जिम्मेदारी राजलक्ष्मी को,अनुशासन और बेहतर शिक्षा पर दिया जोर

नगसर। क्षेत्र के श्री जगजीवन राम इंटर कॉलेज नगसर में शुक्रवार को विद्यालय की मेधावी छात्रा संजना प्रजापति एक दिन के लिए प्रधानाचार्या बनी तथा उपप्रधानाचार्या की जिम्मेदारी राजलक्ष्मी तिवारी ने संभाली।
सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान के तहत विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य देवनारायण राम ने कक्षा 12 की मेधावी छात्रा संजना प्रजापति तथा राजलक्ष्मी तिवारी को एक दिन के लिये प्रधानाचार्या तथा उप प्रधानाचार्या बनाया तथा विद्यालय का संचालन व कक्षाओं का शिक्षण कार्य भी छात्राओं के द्वारा ही किया कराया गया। अचानक से कक्षाओं में अपने ही साथ की पढ़ने वाली छात्रा को अध्यापक के रूप में देखकर छात्र-छात्राएं आश्चर्यचकित हो गए। प्रधानाचार्या बनी संजना ने बताया कि उसने आज प्रधानाचार्या के रूप में विद्यालय में सभी कक्षाओं का निरीक्षण किया तथा विद्यालय में अनुशासन और बेहतर शिक्षण पर जोर दिया वह भविष्य में एक प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती है तथा उप प्रधानाचार्या बनी राजलक्ष्मी ने भविष्य में अध्यापक बनने की इच्छा जाहिर की। अंजलि, आरती, नीति, संजना, पीहू, राजनंदिनी, अंजू, रिया, बिंदु, बुलबुल, सफीना आदि छात्राओं ने कक्षाओं में शिक्षण कार्य कर अध्यापक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक त्रिलोकी नाथ पाण्डेय, शिक्षक अजय कुमार दुबे, चंद्र प्रकाश सिंह, ओटेन्द्र सिंह, सत्येंद्र, संजय राय सहित समस्त शिक्षक तथा स्टाफ उपस्थित रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.