Gorakhpur News

Gorakhpur News : दादा की पुण्यतिथि पर पोते ने आयोजित किया विशेष पूजा

Gorakhpur News : दादा की पुण्यतिथि पर पोते ने पूजन-अर्चन का कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर गोलघर स्थित काली मंदिर और विष्णु मंदिर में जरूरतमंदों को प्रसाद वितरित कर उनकी सेवा का भाव प्रकट किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जय वर्धन सिंह ने कहा, “दादाजी की यादें, सेवा और आशीर्वाद आज भी हमारे जीवन का आधार हैं। उनकी शिक्षाएं हमें सदैव मानवता और समाजसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।”

मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना के आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों ने भाग लिया। इसके बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ जिसमें भोजन और अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।

दादाजी के जीवन के आदर्श और उनके द्वारा दिखाए गए सेवा के मार्ग को आज भी परिवार और समाज अनुकरणीय मानते हैं। उनकी पुण्यतिथि पर यह आयोजन न केवल उनकी स्मृतियों को जीवित रखता है, बल्कि समाज के प्रति उनकी सेवा के प्रति समर्पण को भी प्रकट करता है।

_____________________________________________________________________________________________ जनस्वराज हिंदी की संपादक प्रगति गुप्ता एक पत्रकार के साथ ही लेखिका भी हैं। सामाजिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन मुद्दों पर उनकी लेखनी विशेष पहचान रखती है। 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' उनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अभी खरीदें यदि आप ऐसी कविताएं पढ़ना चाहते हैं जो दिल को छू जाएं और मन में नई ऊर्जा भर दें, तो 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' आपके लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह पुस्तक Amazon पर उपलब्ध है। आज ही अपनी प्रति मंगवाएं और शब्दों की इस संवेदनशील यात्रा का हिस्सा बनें। निचे लिंक पर क्लिक कर आर्डर करें. Purchase 'आवाज़ें ज़िंदा हैं'

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.