गोरखपुर: मुक्तिपथ पहुंचे डीएम दीपक मीणा ने किया पौधारोपण, शवदाह स्थल की व्यवस्थाओं की सराहना
Gorakhpur: DM Deepak Meena, who reached Muktipath, planted a sapling, praised the arrangements at the cremation ground
बड़हलगंज, गोरखपुर: जिले के दक्षिणांचल में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे जिलाधिकारी दीपक मीणा ने चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी और चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के साथ उपनगर स्थित मुक्तिपथ का निरीक्षण किया। इस अवसर पर डीएम ने स्नान घाट, शवदाह स्थल और अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लौंग के पौधे का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
जिलाधिकारी ने मुक्तिपथ की व्यवस्था को “अनूठी और प्रेरणादायक” बताया। उन्होंने कहा कि यह स्थल एक आदर्श श्मशान घाट के रूप में उभर कर सामने आया है, जहां साफ-सफाई और समुचित प्रबंधन का विशेष ध्यान रखा गया है।
Read more:सनबीम स्कूल के प्रधानाचार्य को वर्ष 2025 के सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य पुरस्कार’ से दिल्ली में किया गया सम्मानित
निरीक्षण के दौरान एडीएम विनीत सिंह, एसडीएम अमित जायसवाल, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन आर.के. सिंह, बाढ़ खंड एक्सईएन वैभव सिंह, तहसीलदार सतेंद्र मौर्या, नगर पंचायत ईओ राम समुख, विधायक प्रतिनिधि वेद प्रकाश त्रिपाठी, सभासद दीपक शर्मा, आनंद त्रिपाठी, सुरेश उमर, सुनील कुमार, सहित कई विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
यह दौरा प्रशासन की जनहित प्रतिबद्धता, पर्यावरण जागरूकता, और बाढ़ राहत प्रयासों को दर्शाता है।


