ग़हमर के मठिया घाट पर मिली अज्ञात युवती का शव,फैली सनसनी,पुलिस जांच में जुटी
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के मठिया घाट के पास एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। मठीया ग्राउंड पर योगाभ्यास कर रहे लड़कों ने शव देख कर डायल 112 को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजवाया।
जानकारी अनुसार रोज की भांति मठिया ग्राउंड पर गांव की युवक योगा अभ्यास कर रहे थे कि तभी दो-तीन युवक गंगा तट के नीचे गए तो वहां देखा कि लगभग एक 26 वर्षीय युवती का शव गंगा तट के किनारे पड़ा हुआ है देखते ही देखते यह बात चारों ओर फैल गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। उक्त युवती लोअर और टीशर्ट पहनी हुई थी हालांकि उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं थे लोग अनुमान लगा रहे थे या तो युवती आत्महत्या की होगी या उसके साथ दुष्कर्म कर उसको मार कर फेंक दिया गया होगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए अंतय्य परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेजवाया।
इस संबंध में कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि स्थानीय लोगों से युवती का पहचान कराया गया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। शव एक से दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है अन्त्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजकर विधिक कारवाई की जा रही है।





