गाजीपुर: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, भाई गंभीर रूप से घायल

हादसा NH-124C पर हुआ, ग्रामीणों ने ब्रेकर बनवाने की मांग की

गाजीपुर: शुक्रवार की भोर में गाजीपुर जनपद के रेवतीपुर गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया। रामबृक्ष के पुरा निवासी उपेंद्र यादव (19) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई सत्यम यादव (17) गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना उस समय हुई जब दोनों स्कूटी से दिलदारनगर स्टेशन जा रहे थे, ताकि पटना के लिए ट्रेन पकड़ सकें। लेकिन जैसे ही वे घर से निकले, गहमर की ओर जा रहा ट्रेलर विपरीत दिशा में अनियंत्रित होकर आया और घर के सामने खड़े ट्रैक्टर तथा स्कूटी को रौंदते हुए दोनों युवकों को कुचल दिया।


Read Also : गाजीपुर: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, भाई घायल


इस हादसे में उपेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई और सत्यम को गंभीर हालत में गाजीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

ग्रामीणों का विरोध, सड़क पर शव रख किया प्रदर्शन

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जब शव को कब्जे में लेने की कोशिश की गई, तब तक सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो चुके थे। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और किसी वरिष्ठ अधिकारी को बुलाने की मांग की।

मौके पर पहुंचे सेवराई तहसील के उप जिलाधिकारी लोकेश कुमार और क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण ने स्थिति को संभाला और ग्रामीणों को सड़क पर ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया। साथ ही मृतक के परिवार को यथासंभव आर्थिक मदद दिलाने की बात कही गई।

एफआईआर दर्ज, परिवार में मातम

मृतक के पिता मन्नू यादव ने अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। वहीं, उपेंद्र की मां गीता देवी अपने इकलौते बेटे को खोने के बाद बेसुध हैं और पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.