Latest News

महिलाओं से अश्लील हरकत करने वाला युवक गिरफ्तार, गहमर पुलिस ने भेजा जेल

 

….बभनीया इनार के पास आने-जाने वाली महिलाओं से कर रहा था अभद्र व्यवहार, बीएनएस की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज…..

सेवराई (गाजीपुर)। महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस ने महिलाओं से अश्लील हरकत करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार बुधवार को उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह चंदेल व कांस्टेबल मनने लाल क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि खेमनराय पट्टी स्थित बभनीया इनार के पास एक युवक आने-जाने वाली महिलाओं के साथ अश्लील इशारे और अभद्र हरकतें कर रहा है, जिससे महिलाओं एवं स्थानीय लोगों में भय और असहजता का माहौल बना हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को आपत्तिजनक हरकत करते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम समर्थ सिंह (24) पुत्र करुणेश सिंह, निवासी गहमर पट्टी परसाराय, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर बताया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना गहमर में मु.अ.सं. 164/2026 के तहत धारा 296 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

_____________________________________________________________________________________________ जनस्वराज हिंदी की संपादक प्रगति गुप्ता एक पत्रकार के साथ ही लेखिका भी हैं। सामाजिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन मुद्दों पर उनकी लेखनी विशेष पहचान रखती है। 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' उनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अभी खरीदें यदि आप ऐसी कविताएं पढ़ना चाहते हैं जो दिल को छू जाएं और मन में नई ऊर्जा भर दें, तो 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' आपके लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह पुस्तक Amazon पर उपलब्ध है। आज ही अपनी प्रति मंगवाएं और शब्दों की इस संवेदनशील यात्रा का हिस्सा बनें। निचे लिंक पर क्लिक कर आर्डर करें. Purchase 'आवाज़ें ज़िंदा हैं'

Don't try, this is illigal.