डॉ. वसीम रजा के आगमन पर तहसील कार्यालय जमानिया में भव्य स्वागत

 

जमानिया (गाजीपुर)। अमेरिका की ग्लोबल यूनिवर्सिटी ऑफ बॉस्टन से “Honorary Doctorate in Social Work” की मानद उपाधि प्राप्त कर लौटे डॉ. वसीम रजा अंसारी, राष्ट्रीय मानवाधिकार एण्ड एंटी करप्शन मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, का उनके गृहक्षेत्र आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।

तहसील कार्यालय जमानिया में सुलह अधिकारी के नेतृत्व में माल्यार्पण कर डॉ. वसीम रजा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों व आम जनमानस ने उनके सामाजिक कार्यों और मानवाधिकार संरक्षण हेतु उनके समर्पण की सराहना की। इस अवसर पर चंदन कुमार सुलह अधिकारी, विरेन्द्र कुमार भारतीय,वेद प्रकाश एडवोकेट, सूर्य प्रकाश एडवोकेट, बृजेश ओझा एडवोकेट, राजेश पाल,राम रुप मौर्य,राम जी पाल मौजूद रहे।

डॉ. वसीम रजा ने इस सम्मान को समाज के वंचित, शोषित और पीड़ित वर्गों की सेवा के प्रति समर्पित किया और कहा कि यह उपाधि सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि उन सभी के लिए है जो मानवता की सेवा में लगे हैं।

इस दौरान तहसील परिसर में उत्सव का माहौल रहा और डॉ. रजा के विचारों से प्रभावित होकर कई युवा मानवाधिकार मिशन से जुड़ने की प्रेरणा लेते नजर आए।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.