गहमर पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को दबोचा

सेवराई। गहमर कोतवाली पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में कुल 50 पाउच 8 PM ब्रांड अंग्रेजी शराब बरामद की गई तथा आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।
पहली कार्रवाई शनिवार को फरीदपुर पुलिया के आगे ग्राम भदौरा क्षेत्र में की गई। संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 25 पाउच (प्रत्येक 180 एमएल) 8 PM अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बिहार के भोजपुर जनपद के उदन्तनगर थाना क्षेत्र के जैतपुर निवासी सिन्टू कुमार यादव (32) के रूप में हुई। इस संबंध में थाना गहमर पर मु.अ.सं. 154/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
वही दूसरी कार्यवाई भदौरा रेलवे स्टेशन से पहले शिव मंदिर के पास संतरामगंज बाजार में चेकिंग के दौरान एक अन्य संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से भी 25 पाउच (प्रत्येक 180 एमएल) 8 PM ब्रांड अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बिहार के पटना जनपद के चौक थाना क्षेत्र के बक्शी मैदान, बेगमपुर निवासी पप्पू कुमार यादव (30) के रूप में हुई। इस मामले में मु.अ.सं. 157/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
दोनों अभियानों का नेतृत्व चौकी प्रभारी सेवराई उपनिरीक्षक शिवप्रसाद पाण्डेय ने किया। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल राजेश कुमार तथा कांस्टेबल रामू कुशवाहा, अजय चौहान, अजय कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।