भदौरा ब्लॉक के पांच ग्राम पंचायतों में अंत्योदय व पात्र गृहस्थी की महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के लिए विशेष शिविर आयोजित

…महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम……

सेवराई (गाजीपुर)। जिलाधिकारी के निर्देश पर विकास खण्ड भदौरा में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान मिली है। बुधवार को खण्ड विकास अधिकारी केके सिंह के नेतृत्व में विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत गहमर, बारा, दिलदारनगर, उसिया एवं सेवराई में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया।

इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी योजना की महिला लाभार्थियों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत स्वयं सहायता समूहों से जोड़ना था।शिविरों के दौरान महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों की उपयोगिता, वित्तीय सशक्तिकरण, बचत, ऋण सुविधा, लघु उद्यम शुरू करने के अवसरों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने महिलाओं को समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।

खण्ड विकास अधिकारी केके सिंह ने कहा, “सरकार की मंशा है कि अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी परिवारों की अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाए। इन समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार, प्रशिक्षण और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे न केवल खुद आत्मनिर्भर बनेंगी बल्कि परिवार की आय बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी।”शिविर में ब्लॉक मिशन मैनेजर, ग्राम पंचायत सचिव, नामित नोडल अधिकारी, उचित दर विक्रेता, समूह सखी और स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने महिलाओं को समूह गठन व सदस्यता की प्रक्रिया की सरल जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सैकड़ों महिला लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने में गहरी रुचि दिखाई।अधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। यह प्रयास महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सार्थक कदम साबित होगा।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.