दिलदारनगर के एसकेबीएम इंटर कॉलेज में ‘प्रोजेक्ट अलंकार’ का शिलान्यास






1.18 करोड़ की लागत से होगा कॉलेज का कायाकल्प, ग्रामीण छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
सेवराई।(गाजीपुर):तहसील क्षेत्र के दिलदारनगर स्थित ऐतिहासिक एस के बी एम इंटर कॉलेज में शनिवार को प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रोजेक्ट अलंकार’ योजना के तहत विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अफजाल अंसारी तथा विशिष्ट अतिथि जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।
कॉलेज प्रबंधक मजहर खान ने बताया कि योजना के अंतर्गत कॉलेज को 1 करोड़ 18 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इस धनराशि से जर्जर भवनों का पूर्ण पुनर्निर्माण, नई कक्षाओं का निर्माण, प्रयोगशालाओं का आधुनिकीकरण तथा छात्रों के लिए बेहतर अवस्थापना सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
मुख्य अतिथि सांसद अफजाल अंसारी और विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण अत्यंत आवश्यक है। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शैक्षिक वातावरण उपलब्ध होगा, जिससे उनका समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सैयद अजमल मियां ने की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आसिफ अली खान, विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, अनिल यादव, तौकीर खान, नसन खान, सरफराज खान, प्रमोद यादव,इकबाल खान,इसरार खान,आजम खान सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।