हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाबा साहेब की 135वीं जयंती

सेवराई। तहसील क्षेत्र में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सर्व अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के तत्वावधान में एक विशाल वाहन रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

रैली को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए पहले से ही व्यापक तैयारियां की गई थीं। कार्यक्रम को लेकर हर ओर उत्सव का माहौल नजर आया।

रैली सुबह 10 बजे अम्बेडकर प्रतिमा स्थल सेवराई से शुरू हुई। यह गांव की विभिन्न रोड, रेलवे फाटक गेट, मुख्य बाजार होते हुए तहसील मुख्यालय फिर बस स्टैंड पहुंचा। बाजार में पहुंचने पर सामाजिक कार्यकर्ता मो इसरार ने सभी लोगो का स्वागत सम्मान किया।

इसके बाद रैली बस स्टैंड, यूनियन बैंक चौराहा और तहसील मुख्यालय से होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुई। रैली के मार्ग में विभिन्न संगठनों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। लोगों ने उत्साहपूर्वक रैली का अभिनंदन किया, जिससे पूरे कस्बे में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

रैली में शामिल लोग दुपहिया वाहनों पर सवार होकर झंडे लहराते हुए चल रहे थे। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों के बीच ‘जय भीम’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस आयोजन में अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे रैली और भी भव्य बन गई।

इस अवसर पर जयकिशन मौर्या, सुधाकर राम, प्यारचंद राम, दीना राम, कमलेश, कुबेर राम, रविंद्र, रमेश, सोमेश्वर, महेंद्र, मुकेश, श्रवण, तारा देवी, जियन्ता देवी, इंदू देव, लटिया देवी सहित समाज के कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.