देवल गांव निवासी राहुल कुमार सिंह यूपीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त की, नायब तहसीलदार के पद पर हुए चयनित,

सेवराई। तहसील क्षेत्र के देवल गांव के राहुल कुमार सिंह ने यूपीपीएससी 2024 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उन्हें नायब तहसीलदार के पद पर चयनित किया गया है।

 

राहुल कुमार सिंह सेवराई तहसील क्षेत्र के देवल गांव के निवासी हैं। उनके पिता डॉ. लक्ष्मण सिंह एक बीएएमएस चिकित्सक हैं, जबकि माता का नाम मंजू देवी है।

 

राहुल ने इससे पहले भारतीय वायुसेना में सार्जेंट के पद पर सेवा दी थी, जिसके बाद उन्होंने सेवानिवृत्ति ले ली। सेवानिवृत्ति के उपरांत उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा की तैयारी की और उसमें सफलता हासिल की।

 

परिवार में राहुल तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर हैं। उनके बड़े भाई पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत हैं।

 

अपनी सफलता का श्रेय राहुल कुमार सिंह ने अपने माता-पिता को दिया है। उन्होंने कहा कि नायब तहसीलदार के रूप में वे प्रशासनिक सेवा के माध्यम से समाज के विकास और जनहित में कार्य करेंगे।

 

उनकी सफलता के बाद पैतृक गांव देवल स्थित उनके आवास पर बधाई देने वालों का आना-जाना लगा हुआ है।

Don't try, this is illigal.