शारदा संगोष्ठी, वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 

 

 

अजित कुमार सिंह

नगसर । कंपोजिट विद्यालय विशुनपुरा में सोमवार को शारदा संगोष्ठी, वार्षिकोत्सव एवं कक्षा 8 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान सुधीर सिंह, प्रधानाध्यापक संत कुमार गुप्ता एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की अध्यक्ष इंदु देवी द्वारा सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

शारदा संगोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक मूल्यों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए, जिसने उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। इसके पश्चात आयोजित वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, नाटक एवं कविताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया, जिन्हें खूब सराहना मिली।

कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर अंकित कुमार, प्रिंस कुमार एवं सोनी कुमारी को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया, जबकि सानिया कुमारी, आरती एवं ऋणी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सभी मेधावी विद्यार्थियों को अंकपत्र के साथ घड़ी, कॉपी और पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विदाई समारोह के दौरान कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने भावपूर्ण विदाई गीत प्रस्तुत कर अपने वरिष्ठ साथियों को भावभीनी विदाई दी, जिससे वातावरण भावुक हो उठा।

प्रधानाध्यापक संत कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं ईमानदारी के महत्व पर बल देते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का सफल संचालन अरशद हसन ने किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह, मंगलदीप सिंह, धर्मेंद्र कन्नौजिया, विनोद सिंह, मिथलेश सिंह, संजय सिंह, अवधेश सिंह, राकेश रोशन तिवारी, भारत सिंह सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.