गुलशन गुप्ता मौत के मामलें में पुलिस ने परिजनों के तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने पर महिला समेत चार लोगों पर किया मामला दर्ज

 

अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट 

नगसर । नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के गगरन गाँव निवासी 25 वर्षीय युवक गुलशन गुप्ता के मौत के मामलें में पुलिस ने परिजनों के द्वारा दिए तहरीर के आधार पर एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर मामलें की छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस ने जिन लोगों के खिलाफ यह आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है,उनमें क्रमशःमनोज पासवान, उपेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र यादव एवं एक अन्य महिला है,सभी चारों आरोपी घर छोड़ फरार है,पुलिस इनकी तलाश में छापेमारी कर रही है,मगर आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही अपना ठिकाना बदल दे रहे है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिन धारा में यह मुकदमा दर्ज किया गया है,उसमें 108 बी एन एस है,इस धारा के तहत अगर आरोपी मुकदमें के ट्रायल के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अगर दोषी पाए जाते है ,तो उसे 10 साल तक की जेल और जुर्माने की सजा हो सकती है।
वहीं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिग यानि फंदे पर लटकने से हुई है।मालूम हो कि बीते मंगलवार को गगरन गाँव निवासी गुलशन अपने एक दोस्त असावं के घर के कमरें में फंदे पर लटकता मिला था,जिसकी मौत हो चुकी थी,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया था।छोटे भाई संजीव ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया था कि उसके भाई को विपक्षी लोगों के द्वारा छेड़छाड़ का गलत इल्जाम लगाया था और उसके एवज में पांच लाख न देने पर दुष्कर्म के तहत मुकदमा करने की धमकी दी थी,जिससे आहत होकर उसके भाई ने फांसी लगा लिया।नगसर हाल्ट थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि भाई की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है,आरोपितों को जल्द दबोच लिया जाएगा।

Don't try, this is illigal.