ग्राम गोड़सरा के शहीद प्यारे लाल गुप्ता की 23 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भावनाओं के साथ मनाई गई

सेवराई।स्थानीय तहसील क्षेत्र के गोड़सरा गांव में शनिवार को 92वीं बटालियन सीआरपीएफ, श्रीनगर में तैनात रहे शहीद प्यारे लाल गुप्ता की 23वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भावनाओं के साथ मनाई गई

oplus_131072
oplus_131072
oplus_131072
oplus_131072
oplus_131072

। वर्ष 2002 में 22 नवंबर को फिदायीन हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद को ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने नमन किया।
कार्यक्रम में गाजीपुर पैरा मिलिट्री वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था की ओर से शहीद के पुत्र को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बताया कि शहीद प्यारे लाल गुप्ता के तीन पुत्र राजन, शशि और राजेश—आज भी पिता की वीरता को गौरव मानते हैं।
इस दौरान ग्राम प्रधान अब्दुल कलाम खान तथा पूर्व प्रधान इमरान खान उर्फ भोलू को भी स्मृति–चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
ग्रामीणों एवं परिजनों ने प्रशासन से मांग की कि गांव के मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण कर उसे शहीद रामप्यारे गुप्ता के नाम से समर्पित किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ उनके बलिदान से प्रेरणा ले सकें।शहीद के जयकारों और देशभक्ति गीतों के बीच कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में गाजीपुर पैरामिलिट्री वेलफेयर वॉरियर्स के अध्यक्ष परमहंस राय, ग्राम प्रधान अब्दुल कलाम खान, पूर्व प्रधान भोलू खान, रियाज खान, अमरजीत सिंह, अली शेर खान, इबरार खान, हेमंत उपाध्याय, अय्याज खान, रंगनाथ राय, राजनाथ यादव, शकील खान, आसिफ गाजीपुर, सुनील यादव, सुधीर तिवारी, सादर ए आलम, सच्चिदा शर्मा, रियाजुल खान, श्यमनरायण द्विवेदी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.