शील हुए गोदामों का उच्च अधिकारियों के निर्देश पर खण्ड विकास अधिकारी भदौरा की मौजूदगी में ताला तोड़ा गया

सेवराई। तहसील क्षेत्र के भदौरा ब्लाक परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में सील किए गए दो गोदाम का ताला उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद खंड विकास अधिकारी भदौरा और ब्लॉक मिशन प्रबंधक की देखरेख में तोड़ा गया। खंड विकास अधिकारी के द्वारा गोदाम में रखें खदान का मिलान किया गया। जिसकी रिपोर्ट संबंधित उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।
गौरतलब हो कि बीते दिनों बाल विकास पुष्टाहार अधिकारी रंजू द्विवेदी ने कार्यालय के ही प्रधान सहायक संजय सिंह के खिलाफ अनियमियता की शिकायत मिलने पर कार्रवाई करते हुए कार्यालय के दो गोदाम को सील कर दिया था। इसके बाद मामला का संज्ञान लेते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार यादव के द्वारा संबंधित चर्चित प्रधान सहायक संजय सिंह को भदौरा से स्थानांतरण करते हुए जिला कार्यालय से संबंधित कर दिया था। गुरुवार को उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद सीडीपीओ रंजू द्विवेदी के द्वारा खंड विकास अधिकारी भदौरा के के सिंह, ब्लॉक मिशन प्रबंधक सुनीता सिंह और अन्य ब्लाक अधिकारियों की मौजूदगी में सील किए गए दोनों गोदाम के ताला को तोड़ा गया। बताते चले की तत्कालीन प्रधान सहायक संजय सिंह के खिलाफ मिली शिकायत को लेकर सीडीपीओ रंजू द्विवेदी के द्वारा गोदाम को सील करने की कार्रवाई की गई थी।
इस संबंध में सीडीपीओ रंजू त्रिवेदी ने बताया कि सील किए गए गोदाम का ताला तोड़कर उसमें रखे खदान का मिलान किया गया है जिसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।


