बकसड़ा में 10वां दीपदान उत्सव: सम्राट अशोक बुद्ध विहार में भव्य आयोजन

सेवराई। तहसील क्षेत्र के ग्राम बकसड़ा में सम्राट अशोक बुद्ध विहार में 10वां दीपदान उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
दीपदान उत्सव में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया।सम्राट अशोक क्लब का संदेश*: सम्राट अशोक क्लब के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सच्चिदानंद मौर्य ने समाज में अच्छे संस्कार के बीज बोने का आह्वान किया। बताया कि बौद्ध अनुयायियों की मान्यता है कि अनुयायियों का मानना है कि ज्ञान प्राप्ति के बाद भगवान बुद्ध पहली बार अपने घर कपिलवस्तु गए थे, जहां नगरवासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था, और तब से यह उत्सव मनाने की परंपरा शुरू हुई ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सीताराम मास्टर जी ने किया। और संचालन दिनेश कुमार मौर्य और सुशील कुमार मौर्य ने किया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सम्राट अशोक बुद्ध विहार बकसड़ा द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

दीपदान उत्सव का महत्व

दीपदान उत्सव ज्ञान और प्रकाश का प्रतीक है, जो भगवान बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति की याद में मनाया जाता है। यह उत्सव समाज में एकता और सद्भाव का संदेश फैलाता है, और लोगों को अच्छे संस्कार और मूल्यों की ओर प्रेरित करता है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.