मिशन शक्ति 0.5 अभियान के तहत संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान रैली निकाली गई

 

अजित कुमार सिंह

 

नगसर – स्थानीय शिक्षा क्षेत्र के तहत आने तीन परिषदीय विद्यालयों के द्वारा मिशन शक्ति 0.5 अभियान के तहत संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान रैली निकाली गई,जिसे
ग्राम प्रधान नीता सिंह और प्रधानाध्यापक संत कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मिशन शक्ति के तहत यह जागरूकता रैली विभिन्न गलि,मोहल्लों ,मार्गों से होते हुए पुन: विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुआ,इस दौरान विभिन्न आकर्षक रूप से प्रतीकात्मक तरीके से क्रमशः मातृ शक्ति दुर्गा के रूप में सानिया कुमारी,रानी लक्ष्मीबाई के रूप में अंशिका पाल और डाक्टर के बेश में रूनी कुमार और नंदनी कुमारी आकर्षक बेसभूषा में सजे थे जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने थे।
जिन विद्यालयों के द्वारा यह जागरूकता रैली निकाली ग ई,उनमें कम्पोजिट विद्यालय विशुनपुरा,उजराडी कम्पोजिट विद्यालय और गोंहदा पीएस है,इस दौरान प्रतीकात्मक वेशभूषा में सके छात्राओं ने लोगों मिशन शक्ति के महत्व और उनके अधिकारो के बारे में तख्तियों पर लिखे विभिन्न स्लोगन नारे के लिए बताते हुए किसी भी आपात परिस्थितियों में मुकाबला करने के लिए खुद के आत्मनिर्भरता पर जोर दिया,इस दौरान इको क्लब की टीमों द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया और मिशन शक्ति के पांचवे चरण के थीम पर आधारित नुक्कड़ नाटक एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक निरंकार प्रसाद ने कहा कि मिशन शक्ति बालिकाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा को बढावा देना है,कहा कि जब हमारी बेटियाँ शिक्षित,मजबूत और जागरूक होगी तो एन मजबूत समाज और भारत का निर्माण होगा,कहा कि आज के समय में आत्मनिर्भरता जरूरी है,इस दौरान उन्होंने विभिन्न हेल्पलाइन नंम्बरों की भी जानकारी दी।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक संत कुमार गुप्ता,मंगलदीप सिंह,सत्यप्रकाश श्रीवास्तव,धर्मेंद्र सिंह,अरशद हसन,धर्मेंद्र कनौजिया ,विनोद सिंह,शैलेन्द्र राम,आलोक कुमार,शीला शिंह,हेड कांस्टेबल अमर जीत चौधरी,कांस्टेबल सुरेश प्रसाद,महिला कांटेबल सरिता,जमालुद्दीन,कृष्णानंद,खालिद,अशोक, राजेंद्र राय आदि गणमान्य मौजूद रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.