मां कामाख्या धाम मंदिर पर नवमी के दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

oplus_131074

सेवराई। शारदीय नवरात्र के नवमी के दिन पूर्वांचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ के रूप में विख्यात गहमर गांव स्थित मां कामाख्या धाम मंदिर पर पूरे दिन दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। यूपी एवं बिहार एवं अन्य प्रदेशों से आए श्रद्धालुओं ने मां का दर्शन कर अपने परिवार के सुख शांति एवं समृद्धि के लिए मां का आशीर्वाद लिया। नवमी होने के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ कम भीड़ दिखी। अल सुबह से ही दर्शनार्थियों के आने का जो क्रम शुरू हुआ वह देर शाम तक चलता रहा । दर्शनार्थी कतारबद्ध होकर मां के गगनभेदी जयकारे लगाते हुए दर्शन करने जा रहे थे। वही सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। प्रभारी निरीक्षक शैलेश मिश्र अपने हमराहीयो के साथ पूरे परिसर का चक्रमण करते नजर आए । मंदिर के महंत आकाश तिवारी के मुताबिक करीब दस हजार लोगों ने मां के दर्शन पूजन किए।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.