मिशन शक्ति के तहत कक्षा 8 की छात्रा सोनी कुमारी बनी एक दिन की नगसर हॉल्ट थाना इंचार्ज,फरियादियों की सुनी समस्याएं

अजित कुमार सिंह
नगसर । नगसर हाल्ट थाना पर शासन के निर्देश पर कम्पोजीट विद्यालय विशुनपुरा प्रधानाध्यापक संत कुमार गुप्ता और मीनामंच बालिकाओं द्वारा निकट के थाने में पहुंच कर नगसर हाल्ट थानाध्यक्ष ओमप्रकाश से आग्रह पर नगसर थाना इंचार्ज के रूप में सोनी कुमारी कक्षा 8 की छात्रा है जो एक दिन के लिए थाना इंचार्ज के रूप में कार्य किया। सोनी ने फरियादियों की समस्याएं उनका निस्तारण के लिए दिशानिर्देश दिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति 5 के तहद नगसर हाल्ट थाना में थाना इंचार्ज के रूप में कम्पोजीट विद्यालय विशुनपुरा के 8वीं की छात्रा सोनी ने जनसुनवाई की जिसमें नुरपुर के प्रार्थी का जमीन संबंधीत विवाद को सुना और उचित समाधान किया गया और साथ ही नगसर थाना संचालन के कार्यप्रणाली भी समझने का प्रयास किया। उन्होंने सुनवाई करते हुए संबंधित लेखपाल को मौका मोआयना कर रिपोर्ट प्रेषित करने का आदेश दिया। सोनी के पिता मनोज राय ने रोज की रोजमर्रा मजदूरी का काम करता है। सोनी ने कहा कि पुलिस विभाग की ओर से मिला यह अवसर उनके लिए अनुठा अनुभव रहा।आज के समय में सुझबुझ जरूरी है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि यह कार्यक्रम सरकार के निर्देश पर आयोजित किया गया है।इस दौरान एस आई निरंकार प्रसाद अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.