मिशन शक्ति के तहत कक्षा 8 की छात्रा करीना बनी ग़हमर कोतवाल,फरियादियों की समस्या सुन निस्तारण का दिया निर्देश

सेवराई

oplus_131074

। गहमर कोतवाली में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस पर कोतवाल शैलेश मिश्र की जगह एक दिन के लिए कोतवाल बनी 8 वी की छात्रा करीना ने फरियादियों की समस्याएं सुन उनका निस्तारण के लिए दिशा निर्देश दिए।प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति 5 के तहत कोतवाली गहमर में प्रभारी निरीक्षक के रूप में पूर्व माध्यमिक विद्यालय गहमर के 8 वी की छात्रा करीना ने जनसुनवाई की। उन्होंने जमीन से जुड़े एक मामलों की सुनवाई करते हुए सम्बंधित लेखपाल को मौका मुआयना कर रिपोर्ट प्रेषित करने का आदेश दिया । राजमिस्त्री का काम करने वाले गहमर निवासी सुरेंद्र राम की पुत्री करीना ने कहा कि पुलिस विभाग की ओर से मिला यह अवसर उनके लिए अनूठा अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि आज के समय में विवादों से बचने के लिए सूझबूझ जरूरी है।कोतवाल शैलेश मिश्र ने बताया कि यह कार्यक्रम सरकार के निर्देश पर आयोजित किया गया। इस दौरान एसएसआई पन्नेलाल यादव, एस आई राजीव पांडेय सहित अन्य पुलिसकर्मी और राजस्वकर्मी मौजूद रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.